प्रभात गंगा संवाददाता (दिनेश कश्यप)
गेंहू खरीद केंद्र पर निरीक्षण करते मनिन्दर पाल सिंह
खरखौदा : क्षेत्र के गेंहू खरीद केंद्रों पर जिला कोआपरेटिव बैंक समिति के अध्यक्ष ने निरीक्षण कर किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया!
जिला कोआपरेटिव बैंक समिति के अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के गाँव बिजौली व कस्बा स्थित गेंहू खरीद केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया गया! सबसे पहले वह बिजौली गेंहू खरीद केंद्र पहुंचे वहाँ उन्होंने किसानों से उनकी समस्या के बारे पूछा तथा गेंहू खरीद केंद्र के कर्मचारियों को सही प्रकार से तोल आदि करने को कहा गया! उसके बाद वह खरखौदा में सहकारी संघ बैंक व गेंहू खरीद केंद्र पर किसानों से उनकी परेशानी के बारे में जाना किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने की बात कही उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सरकारी मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उनके खाते में तुरंत पैसे भेजी जा रही है ! बिजौली गेंहू खरीद केंद्र पर 16 किसानों से 520 क्विंटल तथा खरखौदा गेंहू खरीद केंद्र पर 51 किसानों से 1735 क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है !यह जानकारी गेंहू खरीद केंद्रों के द्वारा दी गई है! इस दौरान उनके साथ संघ के जिला उपाध्यक्ष ऋषि त्यागी खरखौदा सहकारी बैंक संचालक मदन पाल सिंह मण्डल अध्यक्ष अशोक पोशवाल समिति अध्यक्ष पति रवि त्यागी नरेश तोमर प्रदीप त्यागी आदि रहे