प्रभात गंगा संवाददाता ( दिनेश कश्यप)
खरखौदा : कस्बे में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने किसानों की समस्याएँ सुन कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में काम नहीं कर रही। भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर किसानों को छलने काम किया।
कस्बा स्थित कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य एवं कस्बे के सभासद हरिओम त्यागी द्वारा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से पत्र द्वारा अखिल भारतीय काग्रेंस पार्टी की राष्ट्रीय महा सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को अवगत कराया गया था ।उन्ही समस्याओं के लेकर मंगलवार को उनके आवास पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राणा गोस्वामी ने किसानों, से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान फसलों का उचित मूल्य न मिलना अधिक बिजली बिल आना गन्ना भुगतान समय पर न होना आदि समस्याएँ रखी। जिस पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर उन्हें छलने का काम किया है न कि उनका कर्जा माफ किया गया।जिससे देश प्रदेश में कर्जे वाले किसानों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि जब जब हमारी पार्टी की सरकार बनी हमने किसानों के कर्ज माफ करने का काम किया है। हमारी पार्टी की सरकार ने 2009 में भी किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ किया गया था हमारी पार्टी के द्वारा जिस प्रदेश में सरकार बनने से पूर्व किसानों के कर्जा माफी की घोषणा की गयी तथा सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ करने काम किया भाजपा व काग्रेंस पार्टी की कथनी ओर करनी में यही अंतर है । कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि भाजपा सरका ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर उन्हें अंधेरे में रखा गया जिस कारण अधिकतर किसान बैंकों के कर्जदार हो गए।
किसानों को संबोधित करते राणा गोस्वामी
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के मेरठ के जिला अध्यक्षअवनीश काजला तथा कांग्रेस के पीसीसी सदस्य ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं संबंधित करीब 50 किसानों के मांगपत्र भरवाए गये।राणा गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर तीन मार्च को तहसील दिवस पर तथा छह मार्च को जिलाधिकारी आवास पर उनका घेराव कर उनके समक्ष किसानों की समस्या रखेगें। उसके बाद 17 मार्च को सभी किसानों को उनके मांग पत्रों के साथ लेकर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी।इस अवसर पर काग्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतेंद्र त्यागी मास्टर आदित्य त्यागी आलोक त्यागी तथा किसानों में प्रहलाद त्यागी जयप्रकाश त्यागी अरूण त्यागी जहीर अब्बास बाबूराम रामकुमार त्यागी सोनू त्यागी बशीर खां अश्वपति त्यागी राम रहीश