बागपत। बागपत पहुंचे उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स , सैनिक कल्याण , नागरिक सुरक्षा एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग के मंत्री चेतन चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की अफवाह फैल रही थी कि होमगार्डों को नोकरी से हटाया जा रहा है, तो वह झूठी अफवाह थी। किसी भी होमगार्ड को नहीं हटाया जा रहा है बल्कि होमगार्डों की भर्तियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर जिस तरह से अपराध बढ़ रहे है, उनपर अंकुश लगाने के लिए सरकार और भी महिलाओं की भर्तियां करने जा रही है। अभी तक साढ़े 4 हजार महिला होमगार्ड्स है और सरकार तैयारी कर रही है कि 20 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए तो इसके चलते करीब 22 हजार महिला होमगार्डों की भर्तियां की जायेगी। उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी क्योंकि जिस तरीके से महिलाओ पर अपराध बढ़ रहे है ताकि महिलाओ पर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि जितने भी उपद्रव होते है उन्हे नियंत्रित करने में होमगार्डों की अहम भूमिका होती है और पुलिस की कमी पड़ने पर हमगार्ड ही मोर्चा सम्भालते हुए डटकर सामना करते है। उन्होंने कहा कि जिन होमगार्डों की मौत हो गई है, उनके आश्रितों को सरकार नोकरियां देने जा रही है और ड्यूटी पर मृत्यु हो जाने पर सरकार उनके परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी देगी। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों पर बोलते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में खिलाड़ियों पर सरकार ध्यान देती है इसीलिए यूपी के खिलाड़ी भी पहले हरियाणा जाते थे। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद खेलो को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलो में जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अब 11 सरकारी विभागों में 2 क्लास की नोकरियां दी जाएंगी। इतना ही नहीं योगी सरकार नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये महीना देने की तैयारी कर रहे है ताकि युवाओं में खेलो के प्रति जज्बा कायम हो।
होमगर्डस हटा नहीं रहे बल्कि भर्ती किये जायँगे: चेतन चौहान
प्रभात गंगा संवाददाता
January 3, 2020 •