प्रतिमा के अनावरण के दौरान माल्यार्पण करते संस्था के चेयरमैन बीपी त्यागी
प्रभात गंगा संवाददाता
एस.के. एकेड़मी सीनियर सेकंडेरी स्कूल के संस्थापक “बाबा जी” स्वर्गीय सुरेशचंद त्यागी जी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों व परिवारज़नो ने पुष्प अर्पित कर विनम्र शृद्धांजलि दी।
स्कूल के chairman श्री बी.पी. त्यागी जी ने अपने स्वर्गीय पिता को याद कर सभी को
उनकी सरलता, ऊंचे सिद्धांतों, असाधारण नेतृत्व ओर उनके अत्यन्त स्नेही और ध्यान रखने वाले व्यक्ति के बारे में बताया। गाँव की शिक्षा व्यवस्था में कैसे सुधार हो, गाँव के लोगों का जीवन कैसे बेहतर बने इसी बात को ध्यान में रखकर स्कूल के स्थापना की गई।
स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमति प्रिया त्यागी जी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनकी विरासत हमारा निरंतर मार्गदर्शन करेगी। उनके दृष्टिकोण से हम हमेशा शक्ति प्राप्त करते रहेंगे जिसे उन्होंने अपने लम्बे और उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन में संजोया था।
प्रतिमा का अनावरण श्री सुखबीर सिंह त्यागी, श्री राजेन्द्र सिंह त्यागी, श्री हरस्वरूप त्यागी, श्री राजेन्द्र त्यागी, श्री डी.सी. त्यागी जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के Academic Director डॉक्टर ए.के. शर्मा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व छात्र-छात्राओं को उनसे सीखने की सलाह दी।छात्र-छात्राओं द्वारा उनको कविता व चित्र बनाकर भेंट अर्पित की।
इस अवसर पर श्री अंशु त्यागी, श्रीमति सीमा त्यागी जी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया।