एनवायरमेंट क्लब के पदाधिकारियों ने 'जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार' के मंत्री से भेंट की

 






प्रभात गंगा संवाददाता


मेरठ। आज  एनवायरमेंट क्लब के पदाधिकारीयों ने नई दिल्ली स्थित *"जल शक्ति, मंत्रालय, भारत सरकार" के राज्य मंत्री 'रतन लाल कटारिया'* से भेंट की। संस्थापक- सावन कन्नौजिया, प्रतीक शर्मा ने पिछले 4 वर्षों का क्लब का पर्यावरण संरक्षण के लिए किये कार्ये दिखाये। क्लब पदाधिकारियों ने मंत्री जी से 5 जनवरी 2020 से शुरू हो रहा अभियान "बिन पानी सब सून" के बारे में विस्तार से बताया। क्लब के द्वारा जल संरक्षण पर शूट की गई "जल से कल" भी मंत्री जी को दिखाई जिसे उन्होंने बहुत सराहा। मंत्री जी क्लब के कार्यों से बहुत खुश हुए और अभियान के लिए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी, कहा कि अभियान को मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। क्लब पदाधिकारियों ने मंत्री जी को अभियान के तहत आयोजित होने वाली कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि आने का निमंत्रण दिया। मंत्री जी से क्लब के संस्थापक/ अध्यक्ष- सावन कन्नौजिया, सह संस्थापक- प्रतीक शर्मा और क्लब के सलाहकार- नीरज कन्नौजिया मिले।