मेरठ में नवीन गुट ने ली शपथ

व्यापारी हितों के लिए करेंगे काम


प्रभात गंगा संवाददाता


मेरठ | दो फाड़ हुए संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के लगातार समानान्तर कार्यक्रम चल रहे हैं। जहा एक तरफ अरुण वशिष्ठ-बिजेंद्र अग्रवाल गुट ने अपनी कार्यसमिति की सूची जारी की। वही  दूसरी ओर, नवीन गुप्ता के नेतृत्व में राधा गोविंद मंडप गढ़ रोड में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। संयुक्त व्यापार संघ (अरुण वशिष्ठ-बिजेंद्र अग्रवाल गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल और महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की। इस समिति में 192 सदस्यों को शामिल किया। उन्होंने मेट्रो प्लाजा स्थित संयुक्त व्यापार संघ के दफ्तर में सूची जारी करते हुए कहा कि कार्यसमिति में शहर के कमोवेश प्रत्येक क्षेत्रों के व्यापारियों को स्थान दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, संरक्षक अरुण वशिष्ठ और बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए पूरी टीम हर क्षण तैयार रहेगी।
दूसरी ओर, गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता की टीम का कार्यक्रम हुआ। इसमें भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी  हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
मुख्य रूप से डॉ. ब्रजभूषण और सरदार नरेंद्र सिंह भी शामिल हुए। समारोह में अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार जैन, संगठन मंत्री आशु रस्तोगी और उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, अमन गुप्ता के साथ ही मंत्री संदीप गोयल रेवड़ी, विजय आनंद, मनीष शर्मा, अनुज सिंघल, अंकुर गोयल, सुमित ग्रोवर, लल्लू मक्कड़, राजेश सिंघल और तिलक नारंग ने शपथ ली।