क्रिसमस का प्यार-बच्चों को बांटे उपहार: स्कूलों में क्रिसमस की धूम, बच्चे बने सेंटाक्लॉज, एक-दूसरे को दी त्योहार की बधाई, खुशियां बांटी


प्रभात गंगा संवाददाता


मेरठ। मेरठ शहर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में मंगलवार को क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। जिसमें शिक्षकों ने क्रिसमस डे के महत्व पर प्रकाश डाला।
केएल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को केजी विंग द्वारा क्रिसमस का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए रिंग टॉस सेंटा कुकीज आदि खेलों का आयोजन किया गया। सेंटा मेकिंग कॉम्पिटिशन के माध्यम से छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सुंदर सेंटा बनाए। छात्रों द्वारा स्पेशल टिफिन व प्लम केक भी लाया गया। बच्चों ने ई-वेस्ट व प्लास्टिक की बोतलों से क्रिसमस टी बनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुधांशु शेखर नें सभी को इस पर्व की बधाई दी।
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों का स्वागत सेंटा क्लाज के द्वारा किया गया। जिससे बच्चे बहुत ही ज्यादा उत्साहित हुए। उसके पश्चात टीचर्स ने प्रभु यीशु की जीवनी पर विचार प्रस्तुति दी। सभी बच्चें सेंटा क्लाज की वेषभूषा में आएं। उप प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल तथा विद्यालाय प्रबंधक राहुल केसरवानी ने प्रभु यीशु के जीवन और आदर्शो के बारे में बच्चों को बताया और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गंगा प्रसाद गुप्ता, प्रबंधक राहुल केसरवानी, प्रधानाचार्या करुणा गुप्ता, उप प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल उपस्थित रहे।
मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) में क्रिसमस डे के अवसर पर रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के किंडर गाट्र्न व जूनियर विंग के विद्यार्थिओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा इस पर्व के सौन्दर्य को और बढ़ा दिया। विद्यार्थियों ने क्रिसमस डे पर्व पर प्रकाश डाला व कैरेल्स गाई। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके क्रिसमस के रंग में सबको सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्या डा. शिखा कोक ने समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थियों का उत्सावर्धन करते हुए सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनायें दीं।
ब्लिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों ने मिलकर क्रिसमस सजाया। सेंटा की ड्रस में अध्यापिकाओं ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। प्रधानाचार्या रागिनी सोनी ने प्रभु यीशू के जीवन पर प्रकाश डाला।