टोरंटो (एजेंसी) : करीब 10 करोड़ साल पहले सांपों के पूर्वजों के पैर थे और गाल में हड्डियां थीं, जो आधुनिक काल के उनके वंशजों में पूरी तरह से गायब हो गई हैं। ये बातें एक अध्ययन में सामने आयी हैं। इसमें प्राचीन नजश रायनेग्रीनिया नामक सरीसृप के जीवाश्म का अध्ययन किया गया है। बताया जाता है कि इस सरीसृप के पिछले हिस्से में पैर थे। 'साइंस एडवांसेज' में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि अपने विकासक्रम के पहले 7 करोड़ साल के दौरान सांपों के पिछले पैर होते थे और उनके गालों की हड्डियां भी होती थीं जिन्हें 'जगल बोन' कहा जाता है। करीब 10 करोड़ साल पुराने सांपों के जीवाश्म दक्षिण अमेरिका स्थित नॉर्दर्न पैंटागोनिया में मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय से अध्ययन के सह-लेखक एलेसांद्रो पालसी ने कहा, 'प्राचीन सांपों में नजश की सबसे अधिक पूर्ण, त्रिआयामी संरक्षित खोपड़ी है। आधुनिक सांपों की खोंपड़ी में सभी लचीले जोड़ नहीं हैं लेकिन कुछ हैं।' अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लाइट माइक्रोस्कोपी का इस्तेमाल कर नजश की संरक्षित खोंपड़ी की हाई-रिजॉल्यूशन स्कैनिंग की।
करोड़ों वर्ष पूर्व सांपों के होते थे पैर