बागपत: औचक निरीक्षण को देखकर जेल में मचा हड़कंप


प्रभात गंगा संवाददाता


बागपत। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ,जिला जज राम मनोहर नारायण मिश्रा व पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव ने जिला कारागार बागपत का संयुक्त रूप से और औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुरुष बैरक, अस्पताल, वार्ड, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम आदि का बहुत ही सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा सीसीटीवी कैमरे निरंतर चलते रहने चाहिए, कैदियों पर निगरानी बनी रहे। उन्होंने कहा समय-समय पर कैदियों की संघन चेकिंग अभियान भी  जिला कारागार में चलते रहना चाहिए। बागपत कारागार में वर्तमान में 804 कैदी बंद है। जिलाधिकारी ने कैदियों से जमानत संबंधित और खानपान की भी जानकारी ली जिसमें उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया कि खानपान ठीक मिल रहा है। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल में साफ-सफाई रहनी चाहिए और मीनू के अनुसार खाना दिया जाए बिना चेकिंग के कोई भी कारागार परिसर में नहीं आना चाहिए।